हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीविश्व2060 में खत्म हो जाएगी दुनिया? जानें 1704 में न्यूटन ने कौन सी खतरनाक भविष्यवाणी की
Issac Newton Prediction: वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन जितने बड़े विज्ञानी थे, उनका उतना ही विश्वास धार्मिक चीजों को लेकर भी था. वह अक्सर बाईबल में दी गई तारीखों का गुणाभाग करते रहते थे.
By : एबीपी लाइव डेस्क | Updated at : 21 Feb 2025 11:46 AM (IST)
क्या आप जानते हैं गुरुत्वाकर्षण के नियम का आविष्कार करने वाले मशहूर वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन भविष्यवाणी भी करते थे. उन्होंने दुनिया के अंत को लेकर भविष्यवाणी की थी.
न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, 1704 में आइजैक न्यूटन ने एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने यह बताया कि साल 2060 में दुनिया का अंत हो जाएगा हो जाएगा, लेकिन उन्होंने अंत की बजाय रिसेट शब्द का इस्तेमाल किया.
न्यूटन ने अपने पत्र में लिखा कि साल 2060 में दुनिया रिसेट हो जाएगी, जिससे यह पता चलता है कि दुनिया का अंत नहीं होगा, बल्कि एक नए युग में एंट्री होगी.
न्यूटन ने बाइबल की बुक ऑफ डेनियल में दी गई तारीखों को मिला-जुला कर यह निष्कर्ष निकाला था. अपने पत्र में उन्होंने कहा कि 1260 सालों का समय 800 ईस्वी से शुरू होकर 2060 में खत्म होगा. हालांकि, ऐसा साल 2060 के बाद में भी हो सकता है, लेकिन 2060 से पहले दुनिया के समाप्त होने का कोई कारण नहीं दिखता.
न्यूटन ने बुक ऑफ डेनियल में तारीखों को पढ़ा, जो कि 1260 साल की अवधि की थी. सटीक तारीख पता लगाने के लिए न्यूटन ने चर्च के खत्म होने की तारीख 800 ईस्वी निकली थी. यानी कि जब रोमन साम्राज्य बना था. इन तारीखों में उन्होंने और 1200 साल जोड़ दिए. पूरा जोड़ घटाने के बाद जो निष्कर्ष निकला वह था 2060. यानी कि इस समय दुनिया खत्म हो जाएगी.
न्यूटन की भविष्यवाणी में दुनिया के खत्म होने का मतलब सब कुछ तबाह होना नहीं था, बल्कि इसका मतलब यह था कि 2060 के बाद ईसा मसीह और संत आएंगे और पृथ्वी पर हजार सालों तक शांतिपूर्ण साम्राज्य को चलाएंगे.
न्यूटन जितनी वैज्ञानिक खोज करना पसंद करते थे, उतनी ही उनके लिए बाइबल की भविष्यवाणी महत्वपूर्ण रखती थी.
वैज्ञानिक न्यूटन धार्मिक व्यक्ति थे इसलिए उनकी इन भविष्यवाणियों को तथ्यों पर आधारित नहीं माना जा सकता, लेकिन अब मन में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या 2060 में कोई बड़ा परिवर्तन देखने के लिए मिलेगा? क्या सच में दुनिया रिसेट हो जाएगी?
Published at : 21 Feb 2025 11:46 AM (IST)
मोहम्मद यूनुस सरकार में कम हुई बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ? BSF चीफ ने बताया- सत्ता परिवर्तन के बाद कितने बदल गए हालात
भारत में मेंटल हेल्थ को लेकर कितने जागरुक हैं लोग, डॉ प्रतिमा मूर्ति ने बताया किस चीज की है जरूरत
2060 में खत्म हो जाएगी दुनिया? जानें 1704 में न्यूटन ने कौन सी खतरनाक भविष्यवाणी की
नंदमुरी बालकृष्ण की 'डाकू महाराज' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, उर्वशी रौतेला के नहीं डिलीट हुई हैं सीन

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
टिप्पणियाँ