इस हफ्ते 26 कंपनियां अपने शेयरधारकों को फाइनल, स्पेशल या इंटरिम डिविडेंड देने जा रही हैं।
Dividend Stocks: डिविडेंड स्टॉक्स में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी शानदार हो सकता है। 16 से 20 जून 2025 के बीच कई बड़ी कंपनियों के स्टॉक एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करने वाले हैं। साथ ही, कुछ कंपनियों में स्टॉक स्प्लिट, बोनस और राइट इश्यू जैसे प्रमुख कॉर्पोरेट एक्शन भी दिखेंगे। इन इवेंट से सिर्फ संबंधित स्टॉक्स की चाल पर असर पड़ सकता है, बल्कि यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिहाज से रणनीति तय करने में भी मददगार साबित हो सकती हैं।
आइए जानते हैं डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, बोनस और राइट्स इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन वाली कंपनियों के बारे में, ताकि आप अपने पोर्टफोलियो के हिसाब से फैसले ले सकें।
डिविडेंड देने वाली कंपनियां (16 से 20 जून 2025)
इस हफ्ते 26 कंपनियां अपने शेयरधारकों को फाइनल, स्पेशल या इंटरिम डिविडेंड देने जा रही हैं। इनमें कुछ कंपनियों का डिविडेंड रेट काफी ज्यादा है, जिससे निवेशकों इनमें खास दिलचस्प दिखा सकते हैं।
इस हफ्ते सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी Bajaj Auto Ltd है, जो ₹210 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है। इसके अलावा Tata Communications (₹25), Supreme Industries (₹24), और Torrent Pharmaceuticals (₹6) जैसी चर्चित कंपनियां भी डिविडेंड दे रही हैं। ये नाम इनवेस्टर्स की निगाह में रह सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो स्टेबल इनकम वाले शेयरों की तलाश में रहते हैं।
कंपनी का नाम | डिविडेंड राशि | एक्स-डेट |
Honeywell Automation India Ltd | ₹105.00 फाइनल डिविडेंड | 16 जून 2025 |
LKP Securities Ltd | ₹0.30 फाइनल डिविडेंड | 16 जून 2025 |
Tata Technologies Ltd | ₹8.35 फाइनल + ₹3.35 स्पेशल डिविडेंड | 16 जून 2025 |
Hindustan Zinc Ltd | ₹10.00 अंतरिम डिविडेंड | 17 जून 2025 |
Shankara Building Products Ltd | ₹3.00 फाइनल डिविडेंड | 17 जून 2025 |
Emudhra Ltd | ₹1.25 फाइनल डिविडेंड | 18 जून 2025 |
Sarla Performance Fibers Ltd | ₹3.00 फाइनल डिविडेंड | 18 जून 2025 |
Panasonic Carbon India Co. Ltd | ₹12.00 फाइनल डिविडेंड | 19 जून 2025 |
Reliance Industrial Infrastructure Ltd | ₹3.50 फाइनल डिविडेंड | 19 जून 2025 |
Tata Communications Ltd | ₹25.00 फाइनल डिविडेंड | 19 जून 2025 |
Tejas Networks Ltd | ₹2.50 फाइनल डिविडेंड | 19 जून 2025 |
Bajaj Auto Ltd | ₹210.00 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Bank of India | ₹4.50 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Greenlam Industries Ltd | ₹0.40 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
HDFC Life Insurance Company Ltd | ₹2.10 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Mawana Sugars Ltd | ₹1.00 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Punjab National Bank | ₹2.90 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Rossari Biotech Ltd | ₹0.50 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Solitaire Machine Tools Ltd | ₹2.00 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Supreme Industries Ltd | ₹24.00 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Swastika Investmart Ltd | ₹1.00 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Tata Power Company Ltd | ₹2.25 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Torrent Pharmaceuticals Ltd | ₹6.00 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
Transcorp International Ltd | ₹0.30 फाइनल डिविडेंड | 20 जून 2025 |
ध्यान दें: डिविडेंड पाने के लिए शेयर को एक्स-डेट से कम से कम एक दिन पहले तक अपने डीमैट खाते में रखना जरूरी होता है।
अन्य प्रमुख कॉर्पोरेट एक्शन
डिविडेंड देने वाली कंपनियों के अलावा अन्य बड़े कॉर्पोरेट फैसले भी लिए गए हैं, जो शेयर की कीमतों को बदल सकते हैं या निवेशकों की होल्डिंग को प्रभावित कर सकते हैं। इन बदलावों को भी समझना बेहद जरूरी है।
कंपनी का नाम | कॉर्पोरेट एक्शन | एक्स-डेट |
Bajaj Finance Ltd | 4:1 बोनस शेयर जारी | 16 जून 2025 |
Bajaj Finance Ltd | स्टॉक स्प्लिट ₹2 से ₹1 फेस वैल्यू में | 16 जून 2025 |
Shri Krishna Prasadam Ltd | व्यापार स्थगन (सस्पेंशन) | 17 जून 2025 |
Capital Trust Ltd | राइट इश्यू ऑफ इक्विटी शेयर्स | 18 जून 2025 |
AJCON Global Services Ltd | स्टॉक स्प्लिट ₹10 से ₹1 फेस वैल्यू में | 20 जून 2025 |
निवेशकों के लिए जरूरी रणनीतिक बातें
- डिविडेंड इन्वेस्टिंग की सोच रखने वाले निवेशकों को हाई डिविडेंड वाले स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए। यह उनके लिए अतिरिक्त कमाई का जरिया हो सकते हैं।
- बोनस और स्प्लिट के मामलों में निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि शेयर की कीमत तो घटेगी लेकिन शेयरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे कुल वैल्यू में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि लिक्विडिटी में इजाफा हो सकता है।
- राइट इश्यू जैसे मामलों में पैसा डालने से पहले कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति जांच जरूर कर लेनी चाहिए। यह भी समझ लेना चाहिए कि कंपनी पैसे क्यों जुटा रही है।
- सस्पेंशन या रिजॉल्यूशन प्लान वाली कंपनियों से दूरी बनाए रखना फिलहाल बेहतर हो सकता है, जब तक अधिक पारदर्शिता न आए।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
टिप्पणियाँ