7 घंटे पहले 1

F&O में NSE से कैसे मुकाबला करेंगी BSE

मार्केट्स

BSE Expiry | एक्सपायरी दिन को लेकर NSE और BSE के बीच घमासान मचा हुआ है। हमारे मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से खास बातचीत में BSE MD & CEO सुंदररामन राममूर्ति के कहा है कि एक्सपायरी दिन को लेकर BSE की ओर से SEBI को कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। एक्सपायरी पर SEBI ने कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। BSE ने अपनी ओर से कोई अर्जी नहीं दी है। BSE ने किसी खास दिन की मांग नहीं की है। SEBI को अपनी राय जरूर दी है। एक्सपायरी बदलने पर अभी तक SEBI का आदेश नहीं आया है। SEBI के फैसले के बाद ही कुछ किया जा सकता है। एक्सपायरी के दिन को लेकर SEBI ने राय मांगी थी। इस पर BSE ने अपना पूरा पक्ष रखा है। BSE ने अपनी ओर से कोई डिमांड नहीं रखी है। SEBI के सर्कुलर के बाद अपना प्रस्ताव रखेंगे।

पूरा लेख पढ़ें

ट्विटर से

टिप्पणियाँ