Global Market: US में बढ़ती बॉन्ड यील्ड्स और 20 साल के बॉन्ड ऑक्शन की फीकी डिमांड ने ग्लोबल बाजारों का मूड खराब किया। अमेरिकी बाजार 2 परसेंट तक गिरकर बंद हुआ। डाओ 800 प्वाइंट लुढ़का है। एशिया और गिफ्ट निफ्टी में भी दबाव देखने को मिली। सोने में उछाल आया।
अमेरिकी बाजारों का हाल
बढ़ती US बॉन्ड यील्ड्स के कारण US मार्केट में गिरावट देखी गई। डाओ जोंस में 816 प्वाइंट की गिरावट आई, जो पिछले 1 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। S&P 500 और नेस्डैक अपने दिन के निचले स्तर पर बंद हुए। बढ़ते बजट घाटे और कमजोर बॉन्ड ऑक्शन से चिंता और बढ़ गई है।
बॉन्ड मार्केट की चिंता क्यों बढ़ी?
US के सरकारी बॉन्ड $30 ट्रिलियन तक पहुंच चुके हैं। 2016 में US सरकारी बॉन्ड $14 ट्रिलियन थे। 2024 में US ने $2.6 ट्रिलियन का नया कर्ज लिया। अमेरिका का पब्लिक डेट GDP का लगभग 100% है। 2024 में अमेरिका ने $880 बिलियन का ब्याज चुकाया। 2024 में अमेरिकी कर्ज का ब्याज रक्षा बजट से ज्यादा था।
US मार्केट में गिरावट की वजह
बुधवार को 20 साल के बॉन्ड की ऑक्शन में कमजोरी देखने को मिला। यील्ड 5% पर पहुंचने के बावजूद निवेशकों की डिमांड में कमी आई। 30 साल की US बॉन्ड यील्ड 5.1% तक पहुंची । अक्टूबर 2023 के बाद शिखर पर 30 साल की US बॉन्ड यील्ड पर पहुंची। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 4.59% तक पहुंची।
बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े
अमेरिकी डॉलर 100 के नीचे बरकरार है। गोल्ड $3,300 प्रति औंस से ऊपर कामकाज कर रहा। सेफ हेवन निवेश की मांग बढ़ी है। ब्रेंट क्रूड $66 के पार जाने के बाद थोड़ा ठंडा पड़ा है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 75.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 36,931.07 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.74 फीसदी गिरकर 21,641.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,742.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट फ्लैट कामकाज कर रहा है।
टिप्पणियाँ