गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया भी मजबूत है। कल अमेरिकी INDICES में भी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा 124 प्वाइंट चढ़ा।
गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया भी मजबूत है। कल अमेरिकी INDICES में भी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा 124 प्वाइंट चढ़ा। इस बीच टैरिफ पर ट्रंप को बड़ी राहत मिली। US अपील कोर्ट ने टैरिफ जारी रखने के पक्ष में फैसला दिया। इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने रोक लगाई थी। अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंचा । S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर से 100 अंक दूर है। नैस्डेक रिकॉर्ड स्तर से 500 अंक दूर है।
US-चीन में बनेगी बात?
दोनों देश व्यापार तनाव कम करने पर सहमत हुए है। जिनेवा में बनी चीजें लागू करने पर सहमति बनी। यूएस को रेयर अर्थ मिनिरल्स का मुद्दा जल्द हल होने की उम्मीद है। दोनों देश अपने नेताओं के पास प्रस्ताव वापस ले जाएंगे। मंजूरी के बाद प्रस्ताव लागू हो जाएगा ।
अमेरिका-मेक्सिको स्टील डील के करीब
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और मैक्सिको स्टील आयात पर 50 फीसदी टैरिफ हटाने के करीब हैं। यह डील एक तय मात्रा तक के आयात पर लागू होगी। अमेरिका के लिए स्टील टैक्स अब ज़रूरी नहीं माना जा रहा क्योंकि अमेरिका खुद मैक्सिको को ज़्यादा स्टील भेजता है। साल 2024 में मैक्सिको ने अमेरिका के कुल स्टील आयात में 12% की हिस्सेदारी रखी। इस खबर के बाद स्टील कंपनियों के शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
जनरल मोटर्स का बड़ा फैसला
अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स (GM) ने बताया है कि अमेरिका में उत्पादन क्षमता कंपनियां बढ़ाएगी। वह 2 साल में अमेरिका में 4 अरब डॉलर निवेश करेगी। क्षमता विस्तार के लिए निवेश करेगी। मेक्सिको से प्रॉफिटेबल मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका शिफ्ट करेगी। ट्रम्प के टैरिफ फैसलों का कंपनी पर 5 अरब डॉलर का संभावित असर पड़ सकता है।
टेस्ला में शानदार रिकवरी
2 दिनों में लगभग सभी गिरावट की भरपाई हुई। 4 और 5 जून को शेयरों में भारी बिकवाली हुई थी। गुरुवार को अमेरिका में रोबोटैक्सी लॉन्च की संभावना है। ट्रंप और मस्क के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से रिकवरी है।
अमेरिका में घटेगी महंगाई?
आज अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आएंगे। CPI महंगाई दर 0.3% बढ़ने की संभावना है। CPI महंगाई में 4 महीने की सबसे बढ़ी उछाल संभव है। कोर CPI 0.2% बढ़ने का अनुमान है। 2025 में पहली बार सालाना आधार पर CPI में बढ़ोतरी संभव है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 38.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 38,385.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.42 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.45 फीसदी चढ़कर 22,343.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 24,378.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.66 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 3,404.08 के स्तर पर दिख रहा है।
टिप्पणियाँ