1 दिन पहले 1

IIFA Award 2025: 'हम इधर उधर मिलते रहते हैं', एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को स्टेज पर गले लगाने के बाद बोले शाहिद कपूर

हिंदी न्यूज़मनोरंजनबॉलीवुडIIFA Award 2025: 'हम इधर उधर मिलते रहते हैं', एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को स्टेज पर गले लगाने के बाद बोले शाहिद कपूर

IIFA Award 2025: शाहिद कपूर और करीना कपूर एक्स कपल हैं. हाल ही में दोनों को अवॉर्ड फंक्शन में साथ देखा गया. इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए.

By : एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | Edited By: मोनिका गुप्ता | Updated at : 09 Mar 2025 10:30 AM (IST)

IIFA Award 2025: IIFA अवॉर्ड चर्चा में बना हुआ है. इस दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर की सबसे ज्यादा चर्चा हुई. एक्स कपल ने एक दूसरे को स्टेज पर गले लगाया और खूब सारी बातें की. सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज वायरल हैं. शाहिद और करीना को साथ बात करते देख फैंस काफी खुश नजर आए. इस मुलाकात के बाद शाहिद कपूर ने इसे लेकर रिएक्ट किया. शाहिद कपूर ने कहा कि वो और करीना मिलते जुलते रहते हैं.

करीना कपूर से मुलाकात पर शाहिद ने किया रिएक्ट
IIFA Digital Award के ग्रीन कारपेट पर मीडिया से बात करते हुए शाहिद ने कहा, 'हमारे लिए ये कोई नई बात नहीं है. आज स्टेज पे मिले और हम लोग इधर उधर मिलते रहते हैं.'

ये पहली बार नहीं है जब शाहिद और करीना पब्लिक में टकराए. दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 में भी दोनों टकराए थे. लेकिन उस वक्त करीना ने शाहिद को इग्नोर किया और कोई बातचीत नहीं की. 

रिलेशनशिप में रहे थे करीना और शाहिद

बता दें कि शाहिद कपूर और करीना कपूर का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. दोनों 2007 में अलग हो गए थे. उन्होंने साथ में चुप चुप के, फिदा, 36 चाइना टाउन, मिलेंगे मिलेंगे, जब वी मेट जैसी फिल्में की हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. करीना और शाहिद का लव अफेयर काफी चर्चा में रहा था. 

हालांकि, ब्रेकअप के बाद दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मूवऑन कर गए थे. करीना कपूर ने सैफ अली खान संग शादी की. सैफ और करीना के दो बेटे तैमूर और जेह हैं. वहीं शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग शादी की. शाहिद और मीरा के भी दो बच्चे हैं. एक बेटी और बेटा मीशा और जैन.

ये भी पढ़ें- Ekta Kapoor New Show: ऑनस्क्रीन सास और जमाई का रोमांस शुरू, हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी के प्रोमो शूट से वीडियो लीक

Published at : 09 Mar 2025 10:30 AM (IST)

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें ABP News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें

संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, बोले- लफंडर टाइप का है...

संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, बोले- लफंडर टाइप का है...

उद्धव गुट ने अबू आजमी पर कार्रवाई को बताया एकतरफा, सामना में भैयाजी जोशी पर संजय राउत ने क्या कहा?

उद्धव गुट ने अबू आजमी पर कार्रवाई को बताया एकतरफा, सामना में भैयाजी जोशी पर संजय राउत ने क्या कहा?

 'बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, LoC की न करें यात्रा', पाकिस्तान को लेकर अमेरिका की अपने नागरिकों को चेतावनी

'बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, LoC की न करें यात्रा', पाकिस्तान को लेकर अमेरिका की अपने नागरिकों को चेतावनी

 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम को कितनी मिली थी प्राइज मनी, अब कितना आ गया फर्क

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम को कितनी मिली थी प्राइज मनी, अब कितना आ गया फर्क

ABP Premium

 आज की बड़ी खबरें फटाफट | Live Score | Champions Trophy | IND vs NZ | Bihar Politics | ABP News 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज RJD का धरना | Tejashwi Yadav आज की बड़ी खबरें फटाफट | Live Score | Champions Trophy | IND vs NZ | Bihar Politics आज की बड़ी खबरें फटाफट | Live Score | Champions Trophy | IND vs NZ | Bihar Politics

डॉ ख्याति पुरोहित

डॉ ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका

पूरा लेख पढ़ें

ट्विटर से

टिप्पणियाँ