Market cues : नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,400 पर मजबूत सपोर्ट है। इस स्तर से नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ सकती है
Stock market : निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार का जोश सुपर हाई रहा है। आज सेंसेक्स-निफ्टी शानदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,200 अंक चढ़ा तो निफ्टी ने 395 अंक की बढ़त हासिल की। निफ्टी बैंक 554 अंक चढ़कर 55,356 पर बंद हुआ। मिडकैप 394 अंक चढ़कर 56,531 पर बंद हुआ। आज निफ्टी 7 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी लगभग 7 महीने बाद 25,000 के पार बंद हुआ है। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही तो BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। रियल्टी, मेटल और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। IT, बैंकिंग और PSE शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी रही।
प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि वीकली एक्सपायरी वाले दिन बाजार में दोनों तरफ तेज उतार-चढ़ाव के साथ भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली। धीमी शुरुआत के बाद निफ्टी में शुरुआत में गिरावट आई लेकिन जल्द ही सुधार हुआ। हालांकि, इंडेक्स तेजी बरकरार रखने के लिए संघर्ष करता रहा और उसे बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा। लेकिन दोपहर के सत्र में हैवीवेट शेयरों में अचानत तेजी आई। इसके चलते निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 395.20 अंकों की बढ़त के साथ 25,062.10 पर बंद हुआ।
आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। ऑटो और रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी रही। यह तेजी मुख्य रूप से इंडेक्स-हैवीवेट शेयरों के कारण आई। आज मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है और 24,930 के अपने तत्काल रेजिस्टेंस को पार कर गया है। यह लेवल अब इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट बन गया है। ऊपर की ओर अगला रेजिस्टेंस 25,200 के आसपास नजर आ रहा है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि हाल ही में हुए कंसोलीडेशन ब्रेकआउट के साथ-साथ स्विंग हाई से ऊपर की चाल ने शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 25,690 तक पहुंचने की संभावना को बढ़ा दिया है। निफ्टी के लिए 25,360 पर पहल रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी नई रफ्तार पकड़ सकता है।
नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,400 पर मजबूत सपोर्ट है। इस स्तर से नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ सकती है। जब तक यह सपोर्ट कायम रहता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
टिप्पणियाँ