2 दिन पहले 2

Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी पर आज ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर

ग्लोबल हैंडओवर फ्लैट लेकिन संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से मोमेंटम हाई है। 24000 से 24200 के बीच पुट राइटर्स हावी हुई।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24377-24410 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24483-24531/24568 पर है। वहीं पहला बेस 24187-23254 पर है जबकि बड़ा बेस 24045-24120 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि कल 24110-24141 पार होने के बाद 24341 का लक्ष्य हासिल हुआ। कल DIIs के साथ FIIs ने भी जोरदार खरीदारी की। FIIs ने इंडेक्स खरीदा, नेट शॉर्ट अब 22776 कॉन्ट्रैक्ट है।

ग्लोबल हैंडओवर फ्लैट लेकिन संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से मोमेंटम हाई है। 24000 से 24200 के बीच पुट राइटर्स हावी हुई। 24500-24600 जोन पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। ऐसे में बाजार में लॉन्ग रहें, पहले बेस तक की गिरावट को भी खरीदें।

उन्होंने आगे कहा कि गैपअप पर 24377-24410 अहम स्तर है, अगर यह पार हुआ तो 24483-24531-24568 के रास्ते खुलेंगे। अलर्ट जियोपॉलिटिकल रिस्क अभी बाकी है, कंट्रोल गिरावट पर फोकस करें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55553-55703 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55914-56034/56231 पर है। वहीं पहला बेस 55156-55289 पर है जबकि बड़ा बेस 54777-54931 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहला रजिस्टेंस पार होने के बाद जोरदार तेजी हुई। PSU बैंकों में भी तेजी रही लेकिन प्राइवेट बैंकों में FIIs की खरीदारी हो रही है। 55000-55200-55500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली जबकि 55500-56000 पर कॉल राइटर्स का कब्जा हुआ। पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें, अच्छा ट्रेड मिल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में 55553-55703 अहम स्तर है अगर ये पार हुआ तो 55914-56034 के रास्ते खुलेंगे। 56034 बड़ा रजिस्टेंस प्वाइंट, पार हुआ तो अच्छा स्विंग मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

पूरा लेख पढ़ें

ट्विटर से

टिप्पणियाँ