Oyo Hotels IPO: सॉफ्टबैंक, ओयो में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। सॉफ्टबैंक ने ओयो पर दबाव डाला है कि जब तक उसकी कमाई मजबूत नहीं हो जाती, तब तक वह IPO की पेशकश को रोके रखे। अब ओयो का लक्ष्य 7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर मार्च 2026 तक लिस्ट होना है
अपडेटेड
May 02, 2025
पर
4:41 PM
Story continues below Advertisement
OYO इस साल अक्टूबर में IPO लाने वाली थी।
Oyo Hotels IPO: सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के विरोध के बाद ओयो होटल्स ने तीसरी बार IPO के प्लान को टाल दिया है। इसकी एक वजह इस साल शेयर बाजार में दिखी उथल-पुथल भी है। कंपनी इस साल अक्टूबर में IPO लाने वाली थी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि सॉफ्टबैंक ने IPO के प्रस्तावित वक्त पर आपत्ति जताई है। साथ ही ओयो पर दबाव डाला है कि जब तक उसकी कमाई मजबूत नहीं हो जाती, तब तक वह IPO की पेशकश को रोके रखे।
सॉफ्टबैंक, ओयो में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। अब ओयो का लक्ष्य 7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर मार्च 2026 तक लिस्ट होना है। OYO ने सबसे पहले सितंबर 2021 में 8430 करोड़ रुपये के IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किए थे। तत्कालीन अस्थिर बाजार स्थितियों के कारण IPO की लॉन्चिंग में देरी हुई। प्लान को टाल दिया गया। इसके बाद मई 2024 में कंपनी ने दूसरी बार IPO का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) वापस लेने के लिए सेबी के पास आवेदन किया। कंपनी ने कहा था कि बॉन्ड जारी होने के बाद वह DRHP के अपडेटेड वर्जन को फिर से फाइल करेगी।
OYO ने जुलाई 2024 में इनक्रेड (Incred) से 417 करोड़ रुपये (तकरीबन 5 करोड़ डॉलर) जुटाए थे। यह फंड 19,756 करोड़ रुपये (तकरीबन 2.38 डॉलर) की वैल्यूएशन पर जुटाया गया।
Ritika Singh
First Published: May 02, 2025 4:29 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।
टिप्पणियाँ