1 दिन पहले 1

Share Market Fall: शेयर बाजार की क्या है बड़ी दिक्कत, अनुज सिंघल से जानें गिरते बाजार में क्या हो रणनीति

अगर आप निवेशक हैं तो आपके लिए मौके और चेतावनी दोनों हैं। कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप अपने हाई पर कभी नहीं जाएंगे।

Stock Market Strategy:  सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि मार्च की शुरुआत में मिले-जुले संकेत देखने को मिली। बाजार में अब सेंटिमेंट काफी bearish है। FIIs की बिकवाली सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है जबकि शुक्रवार को FIIs ने कैश में `11,639 करोड़ रुपये की बिकवाली की है । पिछले साल 28 Nov के बाद सबसे बड़ी FIIs बिकवाली रही। FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में भी 2,500 करोड़ रुपये की बिकवाली की। ऑटो बिक्री के आंकड़े मिलेजुले, 2 व्हीलर अच्छा कर रहे हैं। US में शुक्रवार को जोरदार रैली हुई। भारतीय बाजार अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं। US के चलते गैपअप हो रहा है लेकिन टिकना मुश्किल लग रहा है। US बाजार की रैली पूरी तरह से टेक्निकल है और इंडेक्स रीबैलेंसिंग का नतीजा है।

मार्च की शुरुआत में मिले-जुले संकेत

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की दिक्कत यह है कि सबसे बड़े शेयर टूट रहे हैं। सबसे बड़ा सेक्टर बैंक निफ्टी शिखर से 11% नीचे है जबकि दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर निफ्टी IT शिखर से 19% नीचे है। RIL शिखर से 25% टूटकर अब 52 हफ्ते के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। वहीं ऑटो इंडेक्स अपने शिखर से 26% ,FMCG इंडेक्स 24% नीचे है। सबसे बड़ी दिक्कत, पोर्टफोलियो में जोरदार नुकसान है। मिडकैप इंडेक्स शिखर से 21% , स्मॉलकैप इंडेक्स 25% टूटा है। सबसे खराब बात यह है कि ये सभी धीरे-धीरे और लगातार हो रहा है। बाजार में करेक्शन का अब 7वां महीना है।

आखिर FIIs क्यों बेच रहे हैं?

FIIs को निवेश के लिए बेहतर बाजार मिले। चीन, ब्राजील के बाजारों में जोरदार ग्रोथ दिख रही है। इस साल जितना पैसा FIIs ने भारत से निकाला है उतना चीन, ब्राजील में डाला है। भारत के बाजार अपनी खुद की दिक्कत से जूझ रहे हैं। जबतक नतीजों में सुधार नहीं होगा, बाजार नहीं चलेगा। FIIs तभी लौटेंगे जब उनको नतीजों में सुधार दिखेगा। FIIs की एक और दिक्कत है कि रुपया कमजोर हो रहा है।

तो इस बाजार में क्या हो रणनीति?

ऐसे में इस बाजार में क्या रणनीति होनी चाहिए? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि अगर आप ट्रेडर हैं तो सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करें। बड़ा ट्रेंड निगेटिव है, हर रैली के फेल होने पर बेचें। अपने SL को पिछले दिन के हाई पर लाते रहें। 22,800 के ऊपर बंद ना होने तक निफ्टी sell on rally है। Bear बाजार में ये ना सोचें और कितना गिरेगा। ना ही bear बाजार में ये सोचें कि बाजार ओवरसोल्ड है।

अगर आप निवेशक हैं तो आपके लिए मौके और चेतावनी दोनों हैं। कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप अपने हाई पर कभी नहीं जाएंगे। काफी IPOs कभी अपनी लिस्टिंग प्राइस पर कभी नहीं आएंगे, लेकिन इस मतलब ये नहीं कि आप सबकुछ बेच दें। अच्छे से अच्छे निवेशकों का पोर्टफोलियो 10-30% नीचे होगा। किसी भी बाजार में इतनी गिरावट झेलने के लिए तैयार रहें। एवरेजिंग अगर करनी भी है तो सिर्फ मजबूत नतीजे वाले शेयरों में करें। जो शेयर जून के हाई के ऊपर हैं, उनको खरीदें। रिलेटिव स्ट्रैंथ वाले शेयरों पर फोकस करें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 22200-22250 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22400-22450 पर है। पहला सपोर्ट 22000-22100 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 21800-22000 पर है। 22200-22250 पर मिले तो बिकवाली करें इसके लिए SL- 22350 पर लगाए। पोजीशन शॉर्ट के लिए SL- 22450 (क्लोजिंग बेसिस) पर रखें। अभी खरीदारी के बारे में नहीं सोचना है। दिन के हाई पर बंद हुए तब रणनीति बनाएंगे।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

शॉर्ट करने के लिए किसी भी रैली के फेल होने का इंतजार करें। जहां रैली फेल हो वहां शॉर्ट करें और स्टॉपलॉस SL- 100 अंक पर रखें। FIIs की बिकवाली जोरदार है। निफ्टी बैंक में 50,000 तक भरोसा नहीं आएगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

पूरा लेख पढ़ें

ट्विटर से

टिप्पणियाँ