Stock Market Live Updates: भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में खरीदारी हुई, लेकिन वायदा में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया में दबाव है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही।
Story continues below Advertisement
Stock Market Live Updates: भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में खरीदारी हुई, लेकिन वायदा में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया में दबाव है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही। लेकिन मूडीज के अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाने से US फ्यूचर्स में 1 परसेंट तक की गिरावट आई है। इस बीच US FDA ने डॉक्टर रेड्डीज के न
Stock Market Live Updates:US FDA ने डॉक्टर रेड्डीज के न्यूयॉर्क API प्लांट को दो आपत्तियां जारी की है।
MAY 19, 2025
/
8:38 AM
IST
Stock Market Live Updates: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि गुरुवार को निचले स्तरों से तेज उछाल के बाद, शुक्रवार को बाजार ने राहत की सांस ली और सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होता है। अंत में निफ्टी42 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। सपाट नोट पर खुलने के बाद, बाजार एक सीमित दायरे में चला गया जो पूरे सत्र में इसी दायरे में रहा।गुरुवार को बनी एक लॉन्ग बुलिश कैंडल के बाद शुक्रवार को डेली चार्ट पर एक छोटी रेड कैंडल बनी। यह ऐक्शन शानदार रैली के बाद बाजार के राहत की सांस लेने का संकेत है। थोड़ा सुस्ताने के बाद बाजार फिर से तेजी पकड़ेगा। कुल मिला कर निफ्टी का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। आने वाले हफ्तों में निफ्टी के लिए ऊपरी रेजिस्टेंस 25250 और 25500 के स्तर पर रहेगा। वहीं, वतर्मान स्तरों से आने वाली किसी गिरावट को 24800 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है।
MAY 19, 2025
/
8:29 AM
IST
Stock Market Live Updates: DRL के न्यूयॉर्क प्लांट को मिली दो आपत्तियां
US FDA ने डॉक्टर रेड्डीज के न्यूयॉर्क API प्लांट को दो आपत्तियां जारी की है। 12 से 16 मई के बीच जांच हुई थी। वहीं सिप्ला की सब्सिडियरी Sitec Labs के नवी मुंबई प्लांट को क्लीन चिट मिली।
MAY 19, 2025
/
8:26 AM
IST
Stock Market Live Updates: Moody's ने US की रेटिंग घटाई
Mood's ने अमेरिकी की क्रेडिंट रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है। यह रेटिंग AAA से घटाकर Aa! की गई है।क्रेडिट रेटिंग एजेंसी का कहना है कि बढ़ते सरकारी कर्ज से अमेरिका की 'सेफ हेवन' छवि के लिए खतरा बढ़ गया है। पिछले 2 साल का अमेरिका घाटा जीडीपी 6% के ऊपर रहा। अप्रैल से मार्च तक अमेरिकी सरकार के 9.1 ट्रिलियन डॉलर पर कर्ज मैच्योर हो रहा है।
MAY 19, 2025
/
8:23 AM
IST
Stock Market Live Updates: BEL और पावरग्रिड के नतीजे आज
आज निफ्टी की दो कंपनियों BEL और पावरग्रिड के नतीजे आएंगे। BEL के रेवेन्यू में 5% तो मुनाफे में तीन परसेंट की बढ़त संभव है। साथ ही मार्जिन पर भी हल्का दबाव मुमकिन है। वहीं DLF, PI इंडस्ट्रीज समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
MAY 19, 2025
/
8:22 AM
IST
Stock Market Live Updates: अनुमान से अच्छे डिवीज लैब्स के Q4 नतीजे
चौथी तिमाही में डिवीज लैब्स के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मुनाफे में 23 परसेंट का उछाल आया जबकि आय ग्रोथ 12 परसेंट रही। मार्जिन भी सुधरकर 34 परसेंट के पार निकला है।
MAY 19, 2025
/
8:07 AM
IST
Stock Market Live Updates: HAL को जल्द 97 LCA का बड़ा ऑर्डर संभव
HAL को जल्द 97 Light Combat Aircraft का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है । एडवांस लेवल पर बातचीत पहुंची। CNBC-आवाज़ को दिए अपने पहले इंटरव्यू में HAL के नए CMD डॉ. डी के सुनील ने कहा कि कंपनी UNMANNED COMBAT AIR VEHICLE का जल्द उत्पादन करेगी। कंपनी के पास 1.9 लाख करोड़ की दमदार ऑर्डरबुक है।
MAY 19, 2025
/
8:06 AM
IST
Stock Market Live Updates: 16 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल
16 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स निगेटिव नोट पर बंद हुए और निफ्टी 25,000 के आसपास रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 82,330.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 42.30 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 25,019.80 पर बंद हुआ।
MAY 19, 2025
/
8:04 AM
IST
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।
टिप्पणियाँ