Which Party MP of Rinku Singh Fiancee Priya Saroj: रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज के साथ आज 8 जून को लखनऊ में सगाई कर ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिंकू सिंह की मंगेतर एक सांसद हैं.
By : एबीपी लाइव | Edited By: साक्षी गुप्ता | Updated at : 08 Jun 2025 04:27 PM (IST)
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई
Rinku Singh Fiancee Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आज रविवार, 8 जून को लखनऊ के पांच सितारा होटल में सगाई कर ली है. रिंकू सिंह की मंगेतर का नाम प्रिया सरोज हैं, जो कि उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से लोकसभा सांसद हैं. आइए जानते हैं रिंकू सिंह की मंगेतर के पॉलिटिकल करियर के बारे में.
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का राजनीतिक करियर
प्रिया सरोज, उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (SP) से ताल्लुक रखती हैं और अपने करियर का पहला ही चुनाव जीत चुकी हैं. आइए उनके राजनीतिक करियर पर नजर डालते हैं.
- लोकसभा चुनाव 2024 में प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में उतरीं और इन्होंने 35,850 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बीपी सरोज को हराया. प्रिया सरोज भारत की संसद में पहुंचने वाली पहली महिला उम्मीदवार हैं.
- प्रिया सरोज के पिता तूफानी सिंह 1999 और 2004 में सैदपुर लोकसभा (रिजर्व) से सांसद रह चुके हैं. प्रिया के पिता 2009 में चुनावी मैदान में उतरे और समाजवादी पार्टी के टिकट से जीते, लेकिन 2019 में वे इसी से चुनाव हार गए. वहीं उनकी बेटी प्रिया सरोज ने इसी सीट से चुनाव जीतकर अपनी पहचान बनाई.
- रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज भारत की सबसे युवा सांसद में से एक हैं. प्रिया ने केवल 25 साल की उम्र में चुनाव लड़ा और अपने पहले ही इलेक्शन में जीत भी हासिल की.
रिंकू सिंह के साथ शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई के बाद अब इन रिश्ता ऑफिशियली कंफर्म हो चुका है. ये कपल इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में शादी रचाने जा रहा है. रिंकू सिंह की सगाई भी लखनऊ के पांच सितारा होटल में हुई है. इस सगाई में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. सगाई में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी पहुंचे.
यह भी पढ़ें
Published at : 08 Jun 2025 04:27 PM (IST)
ABP Shorts
Sponsored Links by Taboola
भारत के इस 'दोस्त' को मिलकर धमका रहे पाकिस्तान और तुर्की, मोदी सरकार करेगी 'मुंहतोड़ जवाब' देने की व्यवस्था?
'तेरे बाप का रोड है वो', BJP की महिला नेता ने आदिवासी किसान से बीच सड़क की मारपीट
काजोल की 'मां' ही नहीं, इन हॉरर फिल्मों से भी दहलेंगे थिएटर्स, नोट कर लें डेट
सांसद हैं प्रिया सरोज, सैलरी रिंकू सिंह से कम या ज्यादा? यहां जानें
टिप्पणियाँ