ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल ने दोनों सरकारों से अपील की है कि मछुआरों के प्रति दयाभाव अपनाया जाए क्योंकि मछुआरों ने अनजाने में समुद्री सीमा को पार किया था.
By : पीटीआई- भाषा | Edited By: Santosh Singh | Updated at : 22 Feb 2025 11:46 PM (IST)
पाकिस्तान ने 22 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
पाकिस्तान ने शनिवार (22 फरवरी, 2025) को 22 भारतीय मछुआरों को रिहा किया. मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया. पाकिस्तान के अधिकारियों ने कराची की मलीर जेल से भारतीय मछुआरों को रिहा किया. समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने मलीर जेल के अधीक्षक अरशद शाह के हवाले से बताया कि मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया.
मछुआरों की रिहाई में ईदी फाउंडेशन की बड़ी भूमिका
‘ईदी फाउंडेशन’ के अध्यक्ष फैसल ईदी ने मछुआरों के लिए लाहौर तक परिवहन की व्यवस्था की, जहां से वो वाघा बॉर्डर पहुंचे. ईदी फाउंडेशन की तरफ से लंबी अवधि तक जेल में रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों की पीड़ा को उजागर किया गया और सजा पूरी होने के बाद उनकी तत्काल रिहाई तथा शीघ्र वापसी का आह्वान किया.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर पहुंचाया, जहां से भारतीय अधिकारियों ने आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी वापसी की व्यवस्था की. दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हुए समुद्री सीमाओं को पार कर एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुस जाते हैं जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है.
पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं
दोनों देशों के बीच एक जनवरी को आदान-प्रदान की गई कैदियों की सूची के अनुसार, पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं जिनमें 217 मछुआरे हैं. भारत द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार भारतीय जेलों में कुल 462 पाकिस्तानी कैदी हैं जिनमें 81 मछुआरे हैं.
सूत्रों के हवाले से न्यूज़ एजेंसी ANI ने बताया कि पिछले 2 सालों में 8 भारतीय मछुआरों की पाकिस्तान में मौत हो चुकी है. इसके अलावा 180 भारतीय मछुआरे अपनी सजा पूरी होने के बाद भी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. भारत लगातार इन मामलों को पाकिस्तान के समक्ष उठाता रहा है.
ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल ने दोनों सरकारों से अपील की है कि मछुआरों के प्रति दयाभाव अपनाया जाए क्योंकि मछुआरों ने अनजाने में समुद्री सीमा को पार किया था.
ये भी पढ़ें:
'ये चिंताजनक, जांच जारी', USAID फंडिंग विवाद पर बोले एस जयशंकर
Published at : 22 Feb 2025 11:46 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें ABP News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें
'ये चिंताजनक, जांच जारी', USAID फंडिंग विवाद पर बोले एस जयशंकर
सरकार और किसानों के बीच बनेगी बात? मीटिंग के लिए पहुंचे शिवराज सिंह और पीयूष गोयल, डल्लेवाल भी होंगे शामिल
अरशद वारसी संग काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया निकाह
यूपी ने खोला जीत का खाता, दिल्ली को 33 रन से हराकर पुराना हिसाब किया बराबर

आनंद कुमार
टिप्पणियाँ