Goldman Sachs ने कहा कि टेक कंपनियों में हेड फंड्स ने हिस्सा घटाया। 7 बड़ी टेक कंपनियों में हिस्सेदारी घटाई।
गिफ्ट निफ्टी करीब 130 अंक नीचे फिसला। स्लोडाउन और महंगाई की चिंता से शुक्रवार को US मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रहा। डाओ करीब 750 प्वॉइंट लुढ़का। नैस्डैक और S&P 500 भी 2 तक परसेंट फिसले है। शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। 2025 में अब तक एक दिन सबसे ज्यादा गिरावट रही। 2 सत्रों में डाओ जोन्स 1200 अंक गिरा । S&P500, नैस्डेक दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए। स्टेपल्स, यूटिलिटीज, हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे।
नए वायरस का खतरा?
चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ने नया वायरस खोजा। चमगादड़ों में नए कोरोना वायरस की खोज हुई। कोविड-19 की तरह वायरस फैल सकता है। वुहान इंस्टीट्यूट ने कहा कि मनुष्यों में वायरस नहीं मिला। जबकि वायरस सिर्फ लैब में मिला। US में मॉडर्ना, नोवावैक्स, फाइजर के शेयर चढ़े।
कमजोर पड़ा डॉलर?
लगातार तीसरे हफ्ते डॉलर इंडेक्स में गिरावट जारी है। डॉलर इंडेक्स ढाई महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा । डॉलर इंडेक्स का भाव 107 के नीचे कायम है।
बाजार पर एनलिस्टों की राय
बाजार में आगे गिरावट की आशंका है। Goldman Sachs ने कहा कि टेक कंपनियों में हेड फंड्स ने हिस्सा घटाया। 7 बड़ी टेक कंपनियों में हिस्सेदारी घटाई। वहीं BoA का कहना है कि अमेरिका की तुलना में जर्मनी का बाजार ज्यादा आकर्षक है। जापान, चीन, साउथ कोरिया जैसे बाजार भी ज्यादा आकर्षक है।
जर्मनी के चुनाव के नतीजे
फ्रेडरिक मेर्ज जर्मनी के नए चांसलर होंगे। मौजूदा चांसलर ओलफ शुल्ज ने हार मानी। जर्मनी की संसद बुंडेश्टाग में 630 सीटें हैं। 299 पर मतदाता सीधे प्रतिनिधि चुनते हैं।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 130.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.38 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.70 फीसदी गिरकर 23,563.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 23,421.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 3,375.29 के स्तर पर दिख रहा है।
टिप्पणियाँ