ट्रुथ सोशल पर ट्रंप जेरोम पॉवेल पर बरसे है। जेरोम पॉवेल हमेशा बहुत देर से जागते हैं। महंगाई को लेकर पॉवेल ने गलत बयान दिया है।
आज ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे है। गिफ्ट निफ्टी में बढ़त दिख रही है। जापान को छोड़ दूसरे एशियाई बाजारों में मजबूती नजर आ रही है। हलांकि डाओ फ्यूचर्स करीब 250 प्वाइंट नीचे गिरा है। गुरुवार को डाओ जोंस में 500 प्वाइंट की गिरावट दिखी थी। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले जुले बंद हुए। डाओ जोन्स 500 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। NVIDIA में गिरावट से नैस्डेक दबाव में आया।
क्यों गिरा डाओ जोन्स?
गुरुवार को यूनाइटेडहेल्थ का शेयर 22% गिरा। डाओ में कंपनी के शेयरों सबसे ज्यादा वेटेज रहा। यूनाइटेडहेल्थ ने इस साल के लिए गाइडेंस घटाया है। EPS गाइडेंस $29.5-30 से घटाकर $26-26.5/शेयर किया ।
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप जेरोम पॉवेल पर बरसे है। जेरोम पॉवेल हमेशा बहुत देर से जागते हैं। महंगाई को लेकर पॉवेल ने गलत बयान दिया है। तेल, ग्रोसरी की कीमतों में गिरावट आई है। टैरिफ से अमेरिका का आय बढ़ी है। ECB की तरह पहले ही दरें घटनी चाहिए थीं। जेरोम पॉवेल को ब्याज दरें घटानी चाहिए। पॉवेल के बर्खास्तगी इतनी जल्दी संभव नहीं। अगर कहूँगा तो पॉवेल को पद छोड़ना होगा।
पॉवेल पर बोले फ्रांस के FM
पॉवेल की बर्खास्तगी डॉलर के लिए सही नहीं होगी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा।
टैरिफ पर बनेगी बात
अमेरिका के ट्रेजरी सेट्रेरी स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि जापान के साथ सही दिशा में बातचीत करें। EU के साथ भी जल्द डील होने की उम्मीद है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि डील या टैरिफ कम करने की जल्दबाजी नहीं है। मेक्सिको के प्रोसिडेंट के साथ भी अच्छी बातचीत हुई। चीन समेत सभी देश समझौता करना चाहते हैं। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस आज भारत के दौरे पर आएंगे।
बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े
ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से $68 के पार निकली है। पुतिन ने ईस्टर पर सीजफायर की बात कही है। जेलेन्सकी ने पुतिन पर कई बार सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया। रूस ने यूक्रेन ने सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरान ने कहा कि कई मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत में प्रगति करेगा। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 99.2 के करीब स्थिर है । US के 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.33% के पार निकला है। कॉमेक्स पर सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर है। कॉमेक्स पर सोने का भाव $3388 प्रति औंस के पार निकला है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 109.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 34,309.11 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.08 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.43 फीसदी गिरकर 19,118.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 3,286.44 के स्तर पर दिख रहा है।
टिप्पणियाँ