8 घंटे पहले 1

Nifty Crash: 22,400 का लेवल टूटा तो कहां तक जाएगा बाजार, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में अब 47,000 का रास्ता खुला है। 48,000 पर एक छोटा सपोर्ट है।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ये बाजार वही कर रहा है जो एक bear मार्केट करती है। पिछले 6 महीनों में कहीं भी शॉर्ट करने पर पैसा बना। यह बाजार bull मार्केट का एकदम उल्टा है। Bull मार्केट में कहीं भी खरीदने पर पैसा बनता है। Bull मार्केट में रजिस्टेंस की दीवार टूटने पर बड़ी रैली आती है। Bear मार्केट में भी सपोर्ट टूटने पर बड़ी गिरावट आती है। लगातार बात हुई थी कि जिस दिन 22,800 टूटेगा, सैलाब आएगा। शुक्रवार को 22,800 निर्णायक रूप से टूट गया और कल सैलाब आया। अब अगर 22,400 पर भी रुके तो 21,800 की संभावना काफी ज्यादा है।

बाजार: निवेशकों और ट्रेडर्स का दुख

अनुज सिंघल ने कहा कि 4 जून को 21,884 से इस रैली की शुरुआत हुई थी। 22,400 पर 200 month moving average है। ट्रेडर स्क्रीन का सम्मान करें, निवेशक निफ्टी ETF खरीदना शुरू करें। यहां से निफ्टी में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अच्छा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बहुत ज्यादा सेलेक्टिव होने की जरूरत है। यहां से कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप बहुत आकर्षक लगेंगे, लेकिन दिक्कत ये है कि ये बाद में पता चलेगा। अभी तो रिस्क है कि काफी मिडकैप और स्मॉलकैप यहां से भी 40% गिर सकते हैं।

निफ्टी: कहां तक गिर सकता है?

अनुज सिंघल ने कहा कि एक बात साफ है, निफ्टी चुनाव के बाद की पूरी रैली गंवाने के करीब है। बड़ा सवाल यह है कि अब क्या हम 21,800 या 22,000 पर भी रुकेंगे? अब जोखिम है अक्टूबर 2023 वाली पूरी रैली की करेक्शन का। अक्टूबर 2023 में 18,850 से बड़ी रैली की शुरुआत हुई थी। वो रैली भी अब करीब 50% retrace हो चुकी है। अगर वो रैली भी 66% retrace हुई तो 21,200 तक जगह बनेगी। अगर शिखर से 20% करेक्शन हुई तो वो भी 21,000 तक होगी। मैं डरा नहीं रहा लेकिन सच का सामना करना जरूरी है। मैं चाहता हूं कि ये एनालिसिस गलत हो और बाजार उसके पहले बॉटम बनाए।

निफ्टी की रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि अब निफ्टी में एक ही ट्रेड है। हर उछाल में बेचें। 22,800 के स्टॉपलॉस के साथ हर उछाल में बेचें। आज के लिए 22,600-22,700 बिकवाली का सबसे अच्छा जोन है। नीचे की ओर 22,400-22,450 पर मुनाफा बुक करें। 22,400-22,450 पर बड़ा सपोर्ट दिखेगा ।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में अब 47,000 का रास्ता खुला है। 48,000 पर एक छोटा सपोर्ट है। बैंकों में वैल्युएशन कंफर्ट नजर आ रहा है, लेकिन FIIs की बिकवाली से लड़ना इस समय असंभव है। निवेशक बैंक निफ्टी में अब ETF लेना शुरू करें। 3-5 साल के नजरिये से बैंक निफ्टी के स्तर शानदार है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

पूरा लेख पढ़ें

ट्विटर से

टिप्पणियाँ