बैंक निफ्टी में रजिस्टेंस-1 के करीब उछाल में बिकवाली की रणनीति सबसे बेहतर रहा। 47813 टूटा तो 47623-47423 भी दिखेगा
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22248-22309 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22374-22431/22517 पर है। वहीं पहला बेस 21972-22071 पर है जबकि बड़ा बेस 21833/21854-21897 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि उछाल में बिकवाली से पैसा बन रहा है, कल रजिस्टेंस-1 पर बिकवाली कारगर रही। शॉर्ट कवर करने के लिए बेस-1 सपोर्ट का काम किया। निफ्टी IT से हल्की राहत है। निफ्टी बैंक अब खतरे वाले जोन में है और 22300-22400 पर कॉल राइटर्स हावी रहे। 22000-21900 पर पुट राइटर्स जमें है। बेस-1 अब सबसे अहम जोन है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि रजिस्टेंस-1 (22240-22280) के करीब शॉर्ट करने की सबसे अच्छी रणनीति रही। 100WEMA/पुट राइटर्स के चलते बेस-1 अहम, इसके नीचे गिरावट बढ़ेगी। 21972 टूटा तो नीचे 21833 भी दिखेगा, यहां से थोड़ा पुलबैक मुमकिन है। 22309 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग/मजबूती आएगी। ऊपर 22374/22431-22517 संभव है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 48464-48590 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 48931-49034/49217 पर है। वहीं पहला बेस 47813-48089 पर है जबकि बड़ा बेस 47323/47474-47623 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल उछाल में बिकवाली कारगर रही, कल HDFC में कमजोरी रही। PSUs बैंकों में पहले से ही गिरावट, कल थोड़ी बिकवाली थमी। निफ्टी बैंक अभी भी 27 जनवरी के LOW से ऊपर है। 49000 पर कॉल राइटर्स हावी, 48000-47800 पर पुट राइटर्स जमें। 48000-47800 का जोन अब सबसे अहम होगा।
बैंक निफ्टी में रजिस्टेंस-1 के करीब उछाल में बिकवाली की रणनीति सबसे बेहतर रहा। 47813 टूटा तो 47623-47423 भी दिखेगा, इसी हिसाब से ट्रेड लें। इंट्राडे में 48590 के ऊपर टिका तो मजबूती या पुलबैक मुमकिन है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
टिप्पणियाँ