10 घंटे पहले 1

क्या IVF से मनचाहा बच्चा पैदा कर सकते हैं आप? ये रहा सही जवाब

IVF Treatment Benefits: क्या IVF से संतान सुख संभव है? जानिए IVF से जुड़ी सच्चाई, इसके फायदे, सीमाएं और क्या यह आपके मनचाहे बच्चे की उम्मीद को पूरा कर सकता है.

By : एबीपी न्यूज़ | Edited By: Meenu Jha | Updated at : 07 Jun 2025 11:10 AM (IST)

IVF Treatment Benefits: शादी के बाद हर किसी का यही सपना होता है कि, घर में बच्चों की किलकारियां गूंजें, लेकिन जब लंबे इंतज़ार के बाद भी ये सपना अधूरा रह जाता है, तो कई सवाल मन में उठते हैं. क्या हमारी किस्मत में बच्चा है? क्या हम कभी माता-पिता बन पाएंगे? इसी कशमकश के बीच IVF यानी In Vitro Fertilization एक नई उम्मीद की किरण बनकर सामने आता है. लेकिन सवाल यही है कि क्या IVF से मनचाहा बच्चा सच में पाया जा सकता है? चलिए जानते हैं इसका सही जवाब. 

क्या है IVF?

IVF के जरिए महिलाओं के अंडाणु और पुरुषों के शुक्राणु को शरीर के बाहर लैब में मिलाया जाता है. यह प्रक्रिया उन दंपत्तियों के लिए फायदेमंद होती है, जो प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्त नहीं कर पा रहे होते. 

IVF से क्या सच में मनचाहा बच्चा पाया जा सकता है?

सफलता की दर कितनी है

IVF की सफलता कई बातों पर निर्भर करती है, महिला की उम्र, हार्मोनल स्थिति, अंडाणुओं और शुक्राणुओं की गुणवत्ता, और हेल्थ कंडीशन. 
30 साल से कम उम्र की महिलाओं में इसकी सफलता दर 40 से 50% तक होती है, जबकि उम्र बढ़ने पर यह घट सकती है. 

मनचाही संतान का मतलब क्या है?

अगर आप "मनचाही संतान" से लिंग चयन या विशेष गुणों वाले बच्चे की बात कर रहे हैं, तो ये भारत में गैरकानूनी और अनैतिक है. लेकिन अगर मनचाही संतान का मतलब है स्वस्थ और सुरक्षित गर्भधारण के साथ संतान प्राप्ति तो IVF एक सशक्त विकल्प है. 

IVF के फायदे क्या-क्या हैं

उन दंपत्तियों के लिए सहारा जो लंबे समय से निःसंतान हैं

ट्यूब ब्लॉकेज, PCOS, एंडोमेट्रिओसिस जैसी समस्याओं में सहायक

पुरुष बांझपन के मामलों में भी उपयोगी

पूरी तरह से सफलता मिलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है

जिन्हें बच्चे नहीं हो रहे, वो इसे ट्राई कर सकते हैं

IVF कोई जादू नहीं, लेकिन यह विज्ञान का ऐसा चमत्कार जरूर है जिसने लाखों दंपत्तियों को संतान सुख दिया है. अगर सही उम्र, सही मेडिकल गाइडेंस और मानसिक रूप से तैयार होकर इस प्रक्रिया को अपनाया जाए, तो IVF के ज़रिए संतान की प्राप्ति बिल्कुल संभव है. यह “मनचाही संतान” देने का वादा नहीं करता, लेकिन बच्चा पाने की उम्मीद जरूर जगाता है. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Published at : 07 Jun 2025 11:10 AM (IST)

Sponsored Links by Taboola

भारत का डर दिखाकर PAK से मुनाफा कमाना चाहता है चीन! जब राफेल के सामने नहीं टिका JF-17 तो अब 5वीं पीढ़ी के 40 फाइटर जेट का दिया ऑफर

भारत का डर दिखाकर PAK से मुनाफा कमाना चाहता है चीन! जब राफेल के सामने नहीं टिका JF-17 तो अब 5वीं पीढ़ी के 40 फाइटर जेट का दिया ऑफर

आखिर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता क्यों काम नहीं करेगी? ट्रंप के दावे पर अमेरिका में बोले शशि थरूर

आखिर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता क्यों काम नहीं करेगी? ट्रंप के दावे पर अमेरिका में बोले शशि थरूर

CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मिले फर्जी ID कार्ड, आरोपी के पास वकालत की डिग्री

CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मिले फर्जी ID कार्ड

 पीएम मोदी ने बकरीद के मौके पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोले- 'ये त्योहार हमारे समाज में...'

PM मोदी ने बकरीद के मौके पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोले- 'ये त्योहार हमारे समाज में...'

 PM Modi वंदे भारत ट्रेन में बच्चों के साथ 'मन की बात' करते नजर आए MNS की बैठक में Raj Thackeray, Uddhav से गठबंधन पर चर्चा? बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा Pakistan, भारत के आगे गिड़गिड़ाया | ABP News Virat Kohli के खिलाफ़ शिकायत, क्या Allu Arjun जैसा होगा एक्शन?

पूरा लेख पढ़ें

ट्विटर से

टिप्पणियाँ