दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां का कोई एक देश मालिक नहीं है, बल्कि इस जगह के 55 से ज्यादा देश मालिक हैं और यहां पर पर रिसर्च को बढ़ावा देते हैं. यह जगह कहां पर है चलिए जानते हैं.
By : एबीपी लाइव | Updated at : 10 Jun 2025 10:10 AM (IST)
धरती के सबसे दक्षिणी महाद्वीप अंटार्कटिका है. यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है. यह एक ऐसा इलाका है जो कि पूरी तरह से इंसानों से खाली है. यहां पर एक निश्चित इलाके में बाहर से आए वैज्ञानिक ही रहते हैं. ऐसे में यह जगह कीमती खनिज से भी भरी हुई है, जिस पर कब्जे को लेकर दुनिया में होड़ मची रहती है. लेकिन क्या आपको पता है कि धरती की इस जगह पर 50 से ज्यादा देश मालिक हैं. चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों और कैसे है.
अंटार्कटिका महाद्वीप में 50 से ज्यादा देशों के रिसर्च सेंटर्स हैं. अंटार्कटिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाले 55 से ज्यादा देश हैं, जो कि इस महाद्वीप पर रिसर्च को बढ़ावा देते हैं.
दुनिया के 55 से ज्यादा देशों ने यहां पर स्थायी रूप से रिसर्च सेंटर्स स्थापित किए हैं, जिनमें से कुछ सबसे बड़े रिसर्च सेंटर्स अमेरिका के भी हैं.
अंटार्कटिका संधि की मानें तो इस जगह को किसी भी देश का स्वामित्व नहीं है, बल्कि इसको अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए चलाया जाता है.
अंटार्कटिका संधि एक समझौता है जो कि अंटार्कटिका को एक वैज्ञानिक संरक्षित क्षेत्र घोषित करता है और इस जगह पर किसी भी तरह की सैन्य गतिविध पर पाबंदी है.
इस संधि पर 1 दिसंबर 1950 को वाशिंगटन में 12 देशों ने साइन किया था. इस संधि में संयुक्त राष्ट्र का कोई भी देश शामिल हो सकता है. ऐसे में बाद में इसमें देश जुड़ते चले गए.
अंटार्कटिका संधि यह सुनिश्चित करती है कि इस जगह पर किसी भी देश का स्वामित्व नहीं है, बल्कि यहां आकर रिसर्चर्स वैज्ञानिक जानकारी हासिल कर सकते हैं.
यहां पर कुछ प्रमुख अनुसंधान केंद्र जैसे मैकमुर्डो (अमेरिका), दक्षिण गंगोत्री और भारती (भारत), प्रिंस एलिजाबेथ (बेल्जियम) शामिल हैं.
Published at : 10 Jun 2025 10:10 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
S-400 और आकाशतीर PAK को पहले ही डरा रहे, अब 30 हजार करोड़ में भारत बना रहा QRSAM मिसाइल सिस्टम
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
राहुल गांधी संग तस्वीर शेयर कर इमरान मसूद ने दिया सपा को संदेश? धर्मेंद्र यादव के बयान के बीच किया बड़ा दावा
दुनिया में इस्लाम का बोलबाला, 10 सालों में बंपर बढ़ी मुस्लिमों की आबादी, प्यू रिसर्च में दावा, जानें हिंदूओं की क्या है स्थिति
जिनके नाम पर पड़ा भारत-इंग्लैंड सीरीज का नाम, उसी खिलाड़ी ने कर दी विजेता टीम की भविष्यवाणी, जानिए

मोहन यादवमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
टिप्पणियाँ