हिंदी न्यूज़न्यूज़इंडियालड़का हुआ तो गाय और लड़की हुई तो 50000, किस सांसद ने कर दिया बड़ा ऐलान; CM ने की जमकर तारीफ
Andhra Pradesh : सीएम नायडू ने जनसंख्या नियंत्रण के बजाय दीर्घकालिक जनसांख्यिकीय प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया और घोषणा की कि सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के समय मातृत्व अवकाश दिया जाएगा.
By : एबीपी लाइव डेस्क | Edited By: निधि विनोदिया | Updated at : 10 Mar 2025 07:36 AM (IST)
सांकेतिक तस्वीर. (फाइल फोटो)
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की ओर से परिवारों को और अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. सीएम नायडू के इस प्रोत्साहन की वकालत करते हुए विजयनगरम से पार्टी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने बड़ा ऐलान किया है. अप्पाला ने कहा है कि तीसरे बच्चे में बेटी को जन्म देने पर महिलाओं को 50,000 रुपये दिए जाएंगे और अगर बेटा होता है तो गाय उपहार में दी जाएगी.
लोकसभा सांसद ने कहा कि वह ये प्रोत्साहन राशि अपने वेतन से देंगे. अप्पाला नायडू की ओर से ये घोषणा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. टीडीपी नेता और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अप्पाला की इस घोषणा को फिर से रीपोस्ट कर रहे हैं. टीडीपी नेताओं ने की ओर से महिलाओं के लिए इस फैसले को क्रांतिकारी बताया जा रहा है.
CM नायडू ने भी की तारीफ
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महिलाओं के लिए इस पेशकश की घोषणा करने के लिए सांसद की खूब प्रशंसा की है. सांसद ने शनिवार (8 मार्च, 2025) को विजयनगरम के राजीव स्पोर्ट्स कंपाउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक बैठक में यह घोषणा की. मार्च में दिल्ली दौरे के वक्त मुख्यमंत्री नायडू ने दक्षिण भारत में घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती उम्र की आबादी चुनौतियां पेश करती हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में युवा आबादी है.
»»»»»⟩ADMIN POST
అంతర్జాతీయ మహిళా దినోత్సవ సందర్భంగా మహిళలలు, బాలికలు సంరక్షణ కోసం వరుసుగా మూడవ సంతానమైన ఆడబిడ్డకి 50,000 /-, మగ బిడ్డకి ఒక గోవు తన గౌరవ వేతనం నుంచి ఇస్తానని సంచలనాత్మకమైన నిర్ణయం తీసుకున్న -ఎంపీ కలిశెట్టి*
రాజీవ్ స్పోర్ట్స్ మైదానం,
అంతర్జాతీయ మహిళా… pic.twitter.com/d7hfBbgaHX
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की घोषणा
सीएम नायडू ने जनसंख्या नियंत्रण (population control) के बजाय दीर्घकालिक जनसांख्यिकीय प्रबंधन (long-term demographic management ) की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “मैं पहले परिवार नियोजन की वकालत करता था. अब मैं अपने विचार बदल रहा हूं और जनसंख्या को बढ़ावा दे रहा हूं.” उन्होंने ये भी घोषणा की कि सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के समय मातृत्व अवकाश दिया जाएगा, चाहे उनके कितने भी बच्चे हों. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि "पहले, मातृत्व अवकाश दो बच्चों तक सीमित था. अब हम सभी बच्चों को मातृत्व अवकाश प्रदान कर रहे हैं, चाहे उनकी संख्या कितनी भी हो.”
Published at : 10 Mar 2025 07:36 AM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें ABP News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें
अमेरिका में फिर बड़ा हादसा, पेंसिल्वेनिया में गिरते ही आग के गोले में बदला विमान, आसपास खड़ी कई कारों में भी लगी आग
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से संकट में अमेरिकी नागरिक, महंगा होगा इलाज!
टीम इंडिया जीती चैंपियंस ट्रॉफी तो राहुल गांधी ने क्या कह दिया, जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा
होली पर बदलेगा मौसम! यूपी, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में रंग में पड़ेगी भंग, जानें

डॉ ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
टिप्पणियाँ