5 घंटे पहले 1

Global Market: एशिया में मजबूती, गिफ्ट निफ्टी में दबाव, 101 के पार निकला डॉलर इंडेक्स का भाव

एशिया में मजबूती दिख रही है। चीन के साथ ट्रेड डील से अमेरिकी बाजारों में कल शानदार तेजी रही।

एशिया में मजबूती दिख रही है। चीन के साथ ट्रेड डील से अमेरिकी बाजारों में कल शानदार तेजी रही। नैस्डैक में 4% से ज्यादा का उछाल आया। डाओ जोंस 1100 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ा लगाया। हालांकि कल की जोरदार तेजी के बाद गिफ्ट निफ्टी सुबह 125 प्वाइंट से ज्यादा कमजोर हुआ।

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल भारी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 9 अप्रैल के बाद बाजार में सबसे ज्यादा तेजी आई। 9 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हुआ था। S&P500 इंडेक्स अप्रैल से निचले स्तरों से 20% ऊपर चढ़ा। S&P500 इंडेक्स 200DEMA के ऊपर बंद हुआ। बड़े टेक कंपनियों की तेजी ने बाजार को सहारा दिया । मार्केट कैप में $800 बिलियन और जुड़े है। इस बीच डॉलर इंडेक्स का भाव 101 के पार निकला है। डॉनल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट की यात्रा पर जाएंगे।

फार्मा शेयरों में तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दवाओं के दाम घटाने पर एग्जीक्यूटिव ऑर्डर (Executive Order) पर दस्तखत किया। लेकिन ये कदम उतने सख्त नहीं, जितनी आशंका जताई जा रही थी। जेनरिक ड्रग प्राइसिंग पर सीधा असर नहीं होगा। ट्रंप ने कंपनियों से स्वेच्छा से दाम घटाने के लिए कहा है। दाम कम नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। पहले कार्यकाल में भी ट्रंप ने यह आदेश दिया था। उस समय कानूनी चुनौतियों के चलते यह लागू नहीं हो पाया।

US-चीन में बनी बात

US और चीन के बीच बातचीत सफल रही। US के प्रोडक्ट पर चीन 10% टैक्स लगाएगा, जबकि चीन के प्रोडक्ट पर US 30% टैक्स लगाएगा। ट्रंप ने इस डील को ऐतिहासिक बताया, वहीं चीन ने भी इसे बड़ी जीत करार दिया।

चीन ने इस डील पर कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता एक महत्वपूर्ण कदम है और ट्रंप प्रशासन को टैरिफ में सुधार करना चाहिए।

कितनी कामयाब होगी डील?

लेकिन सवाल यह है कि डील कितनी कामयाब होगी, क्योंकि चीन का वायदा पूरा न करने का इतिहास रहा है। अमेरिका से इंपोर्ट का वायदा पूरा नहीं किया गया। 2021 में $200 बिलियन की खरीद का वायदा किया गया था, लेकिन 31 दिसंबर 2021 तक सिर्फ 58% ही खरीद की गई। 2024 में $143.9 बिलियन का अमेरिकी सामान खरीदा गया।

क्या कहते हैं जानकार?

बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिका पर मंदी का संकट टला नहीं है। चीन के साथ डील अस्थाई कदम की तरह है।

US पर Goldman Sachs

गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया। GDP अनुमान 0.5% से बढ़ाकर 1% किया। मंदी की आशंका 45% से घटकर 35% किया है।

अमेरिका में बढ़ेगी महंगाई?

आज अमेरिका के रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे। बाजार को अप्रैल में महंगाई बढ़ने की आशंका है। महीने -दर-महीने आधार पर महंगाई 0.3% और सालाना आधार पर 2.3 फीसदी पर रहने की आशंका है। जबकि कोर CPI भीसालाना आधार पर 2.8% रहने की आशंका है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 276.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 38,237.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.20 फीसदी चढ़कर 21,383.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 23,141.22 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 3,371.86 के स्तर पर दिख रहा है।

पूरा लेख पढ़ें

ट्विटर से

टिप्पणियाँ